फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 6.80 लाख की ठगी

Mon, 30 Sep 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 6 लाख 80 हजार रुपये ठगने पर विदेश भेजने वाली कंपनी के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


खेड़ी तलौडा के रहने वाले भगवानदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्क वीजा पर कनाडा जाना चाहता था। इसके लिए उसने रुद्राक्ष ओवरसीज सॉल्युशन मोहाली से संपर्क किया। विदेश जाने के लिए उसने पहले कंपनी को पंजीकरण के लिए 30 हजार रुपये दिए। इसके बाद साढ़े छह लाख रुपये बाद में दिए। इसके लिए कांट्रेक्ट ऑफ एग्रीमेंट भी किया गया। इसमें काम न होने पर सिक्योरिटी को वापस देने के लिए लिखा गया था। बावजूद इसके काफी लंबे समय तक उसको विदेश नहीं भेजा गया। बाद में जब उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने भगवानदास की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें