11जेएनडी44-बैठक में मौजूद बार एसोसिएशन पदाधिकारी। संवाद
नरवाना। बार एसाेसिएशन में वीरवार को प्रधान बलजीत मलिक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बार कौंसिल पंजाब एंड हरियाणा द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान विकास मलिक का लाइसेंस रद्द किए जाने के विरोध में वर्क सस्पेंड रखा गया।
इस दौरान सचिव सुमित श्योकंद ने बताया कि बार एसोसिएशन इस आदेश का खंडन करती है जोकि यह दर्शाता है कि पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल के सदस्यों के द्वारा प्रधान विकास मलिक को बेवजह परेशान किया जा रहा है। साथ ही पलवल की सब डिवीजन कोर्ट होडल बार एसोसिएशन के प्रधान पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का भी विरोध किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। समाज में इस तरह की घटना निंदनीय है। इसी एवज में ऑल हरियाणा बार एसोसिएशन ने पूरे हरियाणा में वर्क सस्पेंड की कॉल दी गई और नरवाना बार एसोसिएशन ने इस कॉल का समर्थन करते हुए कार्य को पूर्ण रूप से स्थगित रखा। इस अवसर पर एडवोकेट आदित्य शर्मा, सुशील शर्मा, प्रदीप मलिक, रोहताश नैन, अजय मोर, अनिल नैन, कुलवंत श्योकंद मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
11जेएनडी44-बैठक में मौजूद बार एसोसिएशन पदाधिकारी। संवाद