जींद। ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 19.15 लाख रुपये ठगने पर गढ़ी थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
धमतान साहिब गांव निवासी जगबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसके चलते उसका संपर्क मनजीत ढुल से हुआ। उसने बताया कि उसका भाई संजीव कुरुक्षेत्र में इमीग्रेशन का कार्यालय चलाता है। ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए 19.15 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। 25 जुलाई 2022 को सभी दस्तावेज तथा खाली चेक संजीव को दे दिया। कुछ दिन के बाद संजीव ने कहा कि फरवरी 2023 में उसका काम हो जाएगा। इसके बाद संजीव अपने पार्टनर के साथ उसके घर आया और 12 लाख 65 लाख रुपये लेकर वीजा तथा एयर टिकट भेजने की बात कही। उसे 1 सितंबर 2023 को वीजा तथा एयर टिकट दिया गया। जब वह 21 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसका वीजा तथा एयर टिकट फर्जी बताया गया। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से मना करते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि जगबीर की शिकायत पर संजीव ढुल, उसके पार्टनर सिरसा निवासी साहिल, फरीदकोट, पंजाब निवासी कुलबीर, दिल्ली निवासी चेतन, नैन्सी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।