फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधवा से दुष्कर्म, धमकी देने पर दो युवक नामजद

Sat, 15 Jun 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विधवा के साथ दुष्कर्म करने व धमकी देने पर महिला थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विधवा ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। लगभग चार साल पहले उसकी पहचान नगूरां गांव निवासी राजबीर से हुई थी। राजबीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह आए दिन शादी के लिए गुमराह करता रहा। लंबा समय बीत जाने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो मना कर दिया। इसको लेकर राजबीर के दोस्त हिसार जिले के गांव मिर्चपुर निवासी सत्यवान ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर राजबीर व सत्यवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें