फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान को किया चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के तत्कालीन डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान को स्वास्थ्य विभाग ने चार्जशीट कर दिया है। फिलहाल डॉ. जेके मान पलवल के नागरिक अस्पताल में तैनात हैं। पिछले सप्ताह ही उनको जींद से रिलीव किया था। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा वशिष्ठ को चेतावनी दी गई है। 15 जून को ऑक्सीजन खत्म होने के कारण बच्चे की मौत मामले में फ्लीट मैनेजर दिनेश कुमार को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 15 जून को नागरिक अस्पताल से एक बच्चे को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। जब बच्चे को एंबुलेंस में रोहतक पीजीआई ले जाया जा रहा था तो शहर से निकलते ही बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने ऑक्सीजन खत्म होने के कारण बच्चे की मौत का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से तीन अधिकारियों की टीम आई थी। टीम ने मामले में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान, फ्लीट मैनेजर, बायो मेडिकल इंजीनियर के अलावा दो चिकित्सकों को ड्यूटी में लापरवाह माना था। बाद में फ्लीट मैनेजर दिनेश कुमार को स्वास्थ्य विभाग ने बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। अब इस मामले में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान को चार्जशीट कर दिया है जबकि एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा वशिष्ठ को चेतावनी दी गई है। डॉ. जेके मान का 15 दिन पहले जींद से पलवल के नागरिक अस्पताल में तबादला हो चुका है। पिछले शनिवार को ही उन्होंने पलवल में ज्वाइन कर लिया था। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि तत्कालीन डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान को चार्जशीट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें