फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को बंधक बनाकर मकान से 14.55 लाख रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
लूट के बाद कमरे में खुली पड़ी अलमारी और बिखरा सामान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
पटियाला चौक पर शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे एक मकान से 14.55 लाख रुपये लूटने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पटियाला चौक स्थित मकान मालिक मनोज ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने पिता व पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए नागरिक अस्पताल में गया हुआ था। इस दौरान घर में उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी अकेली थी। एक नकाबपोश युवक पड़ोस की छत के रास्ते उसके घर में घुस और उसकी बेटी के मुंह को कपड़े से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। अलमारी का ताला तोड़कर इसमें रखे 14.55 लाख रुपये चोरी कर लिए। बेटी ने किसी तरह शोर मचाया तो नीचे काम कर रही उसकी चाची छत पर गई। उसे देखकर युवक 14.55 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
मकान बनाने के लिए रखी थी नकदी
मकान मालिक मनोज ने बताया कि उसने एक प्लाट लिया हुआ है, जिसमें मकान बाने के लिए 14.55 लाख रुपये रखे थे।
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया
लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस संदिग्ध आरोपी से पूछताछ कर रही है। हांलाकि जिस लड़की को बंधक बनाया गया था। उसने आरोपी को लाल टी शर्ट व मुंह पर नकाब बांधे हुए बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ हुआ लूट का मामला दर्ज : डॉ. सुनील
शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात नकाबपोश युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 14.55 लाख रुपये लूटने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें