फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल के बच्चे से कुकर्म और जबरन समझौता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। साथ ही किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार ने उनसे जबरन समझौता भी करवा लिया। इस मामले की शिकायत लेकर बुधवार को परिजन जींद डीआईजी कार्यालय पहुंचे। जहां से बच्चे और उसके परिजनों को वापस पिल्लूखेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाने की बात कहकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस में दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि उसका बेटा मंगलवार को स्कूल से घर आने के बाद दोपहर में खेलने के लिए गया हुआ था। इस दौरान गांव का ही एक युवक उसको साइकिल पर बैठाकर खेतों में ले गया। जहां पर उसके साथ कुकर्म किया। जब उसका बेटा घर आया तो वह खून में लथपथ था। बच्चे से घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो उसने गांव के ही एक युवक पर कुकर्म करने का आरोप लगाया। इस मामले में किशोर की मां ने कहा कि शाम के समय आरोपियों ने कुछ लोगों को एकत्रित किया और खुद ही समझौते की बात कह दी। उन्होंने कोई समझौता नहीं किया है। इस बारे में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उनको शिकायत मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें