फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पालवां गांव के मुख्याध्यापक को किया चार्जशीट

Mon, 26 Jun 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गांव पालवां में ग्रामीणों ने जब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने अपनी मांगों के आवेदन दिए तो मुख्याध्यापक की ओर से दिए गए मांग पत्र को देखकर दुष्यंत चौटाला चकित रह गए। उन्होंने कहा कि जिसने यह मांग-पत्र लिखा है, उस हेडमास्टर को बुलाओ। इस पर यहां कोई नहीं आया। उन्होंने तुरंत एसडीएम को निर्देश दिया कि इस हेडमास्टर को चार्जशीट करो। जिस हेडमास्टर को यह नहीं पता कि उसको पत्र में लिखना क्या है, ऐसे हैं तुम्हारे हेडमास्टर। दुष्यंत ने कहा कि आपके स्कूल के कमरों की अपग्रेडेशन तो मैं करवा दूंगा, लेकिन पहले इस हेडमास्टर की अंग्रेजी और हिंदी चेक करनी पड़ेगी। इसके अलावा इस पर जिन लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं, उनको भी इसके बारे में पता नहीं।
विज्ञापन

दरअसल गांव पालवां में मिडिल स्कूल है। स्कूल के कुछ कमरों का जीर्णोद्धार करवाने के लिए मुख्याध्यापक ने एक मांग पत्र लिखा। इसके मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित किया गया और इसके अंत में लिखा कि उन्हें सांसद कोष से पैसे दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें