फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अव्यवस्था... पहले आए किसान खड़े रहे, बाद में आने वाले ले गए खाद

Sun, 10 Nov 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी19-खाद वितरण केंद्र के बाहर खाद लेने आए किसानों की लगी लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। डीएपी खाद लेने के लिए रविवार सुबह ही पुरानी अनाज मंडी में किसानों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर तक किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी किसानों को खाद मुहैया नहीं हो पाई।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि सुबह पांच बजे खाद लेने के लिए लाइन में खड़े हो जाते हैं। जब खाद वितरण शुरू हुआ तो आगे आकर कुछ लोगों ने पहले ही खाद ले लिया। वह सबसे पहले आकर भी खाद नहीं ले पाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान केवल दो पुलिसकर्मी ही तैनात थे। उनसे व्यवस्था बना पाना बेहद मुश्किल है। व्यवस्थित ढंग से खाद का वितरण करना है तो पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि सभी किसानों को खाद मिल सके।
किसान शमशेर, मंदीप व केयर सिंह ने कहा कि गेहूं की बुआई करनी है। ऐसे में यदि खाद नहीं मिलेगी तो वह कैसे करेंगे। किसान खाद नहीं मिलने से इतना परेशान हो चुका है कि भिखेवाला निवासी रामभक्त जैसा कदम उठाने को तैयार हो रहा है।

10जेएनडी19-खाद वितरण केंद्र के बाहर खाद लेने आए किसानों की लगी लंबी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें