फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने के लिए रोजमर्रा की आदतों में बदलाव जरूरी : राजेश वशिष्ठ

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी14-हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी संगठन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी रोजमर्रा की आदतों में बदलाव लाकर इसमें योगदान देना होगा। पेड़ लगाने, पानी और बिजली बचाने से लेकर प्लास्टिक का उपयोग कम करने जैसे छोटे प्रयास भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

यह बात अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने रविवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, घटते वन क्षेत्र और जल संकट मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रखा जा सकता।
बैठक में राजेश वशिष्ठ ने पर्यावरण बचाने के लिए दस उपाय अपनाने का आह्वान किया। इनमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचना, पानी की बर्बादी रोकना और बिजली की बचत करना शामिल है। उन्होंने छोटी दूरी के लिए पैदल चलने और साइकिल अपनाने के साथ सार्वजनिक परिवहन व कारपूलिंग को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों की भागीदारी पर जोर
संगठन मंत्री एडवोकेट नरेंद्र अत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बैठकों तक सीमित न रखकर घर-घर तक पहुंचाना होगा। महिला जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता ने अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पानी की बचत, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरे के उचित प्रबंधन के माध्यम से परिवारों को जागरूक कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें