जींद। विधानसभा चुनाव के कारण राजकीय स्कूलों में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब 11वीं कक्षा की 28 सितंबर को होने वाली परीक्षा 9 अक्तूबर को और 12वीं कक्षा की 4 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा 10 अक्तूबर को होगी। 28 सितंबर को होने वाली छठी कक्षा की परीक्षा 8 अक्तूबर को ली जाएगी। इनके अलावा भी अन्य कक्षा की परीक्षा में बदलाव किया गया है। आठवीं कक्षा की जो परीक्षा 4 अक्तूबर को होनी थी वह 7 अक्तूबर को होगी। नौवीं व दसवीं की 28 सितंबर को होने वाली परीक्षा 7 अक्तूबर को ली जाएगी। परीक्षाओं में बदलाव करने के लिए निर्देश शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। अर्ध वार्षिक परीक्षा 24 सितंबर से कक्षा छठी से 12वीं तक शुरू की गई हैं। शिक्षा निदेशालय ने 24 सितंबर से नौ अक्तूबर तक विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं करवाने की समय सारिणी जारी की गई थी।
इस शेड्यूल के अनुसार अब तक परीक्षाएं करवाई गई हैं। कक्षा 11वीं का फाइन आर्ट, मनोविज्ञान व संगीत विषय की परीक्षा हो चुकी है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं के कंप्यूटर साइंस व भूगोल की परीक्षा संपन्न हो चुकी है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से चुनाव की वजह से परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब तक सभी परीक्षाएं सही तरीके से संचालित करवाई गई हैं। परीक्षाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। इन परीक्षाओं के परिणाम से विद्यार्थियों का आकलन हो सकेगा। इसमें जो कमियां विद्यार्थियों को सीखने में नजर आएंगी, उनमें आगामी परीक्षा से पहले सुधार करवाया जाएगा। -डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।