फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी स्कूल की पांच बसों का चालान, 27 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
23जेएनडी25-शहर के एक निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांचते हुए टीम। संवाद
विज्ञापन
जींद। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आरटीए और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार को दूसरे दिन भी निजी स्कूलों में जाकर बसों की जांच की। इस दौरान 17 बसों की जांच की गई। इनमें छह बसों में खामी मिलीं। इनमें पांच बसों के 27 हजार रुपये के चालान किए गए और एक बस को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


वीरवार को आरटीए और यातायात पुलिस टीम में मोटर वाहन निरीक्षक लक्की गुप्ता, परिवहन निरीक्षक सुमित कुमार, उप निरीक्षक सहायक जगबीर सिंह ने अलग-अलग कई निजी स्कूलों में जाकर बसों की फिटनेस की जांच की। इस दौरान उन्होंने बसों में सीसीटीवी कैमरे, रंग, नंबर प्लेट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच बसों का चालान किया। वहीं, एक बस को जब्त कर लिया। दूसरी तरफ आरटीए की तरफ से ट्रक यूनियन और टैक्सी स्टैंड जींद में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई और हेलमेट बांटे गए। जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से सहायक सचिव आनंद कुमार और यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने कहा कि सुरक्षित सफर करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना होगा, तभी हमारा सफर सुरक्षित सफर हो सकता है। गलत दिशा में वाहन चलाने से हम अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। इसलिए हमेशा अपनी लेन में ही वाहन चलाएं।

वर्जन

जिले में किसी भी प्रकार की अवैध स्कूल बस को नहीं चलने दिया जाएगा। वीरवार को 17 बसों की जांच की गई। इनमें खामी मिलने पर पांच बसों के चालान किए और एक बस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गिरीश कुमार, जिला परिवहन अधिकारी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें