फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना नप के प्रधान व उपप्रधान की कुर्सी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की प्रधान छवि बंसल और उपप्रधान अजमेर श्योकंद के खिलाफ 16 पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को पास हो गया। नगर परिषद कार्यालय में एसडीएम जयदीप कुमार की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 23 और विरोध में 16 नगर पार्षदों ने मतदान किया। वहीं प्रधान व उपप्रधान समेत सात पार्षदों ने मतदान में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन

जानकारी के लिए 16 पार्षदों ने एकजुट होकर प्रधान छवि बंसल व उपप्रधान अजमेर श्योकंद के खिलाफ डीसी को ज्ञापन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। नगर परिषद के कुल 23 पार्षदों में से सात पार्षद छवि बंसल, अजमेर श्योकंद, सुनीता, संदीप चोपड़ा, दिनेश गर्ग, नीलम माटा व संतोष अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में भाग लेने के लिए कार्यालय नहीं पहुंचे, जबकि 16 पार्षद सुरेश पप्पू, कैलाश सिंगला, सुभाष चहल, बलजीत, अजय जांगड़ा, राजकुमार, रमेश, कृष्ण मोर, सुरेंद्र मोर, अमरजीत बबलू, पूनम, रितु मोर, श्वेता, अंजलि, सुनीता व सुमन देवी ने अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में भाग लेकर प्रधान व उपप्रधान के खिलाफ अपने मत दिए। 16 पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग करने से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसके चौहान ने बताया कि चुनाव के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया है। नियमों का पालन करते हुए प्रधान व उप प्रधान के खिलाफ 16 पार्षदों ने वोटिंग की जिससे अविश्वास पारित हो गया।
अविश्वास प्रस्ताव पास होते ही उतारी प्रधान व उप प्रधान की नेम प्लेट
नगर परिषद में प्रधान व उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होते ही कर्मचारियों ने दोनों की नेम प्लेट उतार दी। अब प्रशासन नया प्रधान चुनने करने के लिए तारीख तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें