16जेएनड07: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली चेयरमैन मनौज कुमार को कुर्सी पर बैठाते हुए। सं
जुलाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मंगलवार को जुलाना मार्केट कमेटी में पहुंचे। नवनियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज कुमार उर्फ मीनू शर्मा ने कार्यभार संभाला।
मोहन लाल बडौली ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही राज्य की सभी 114 मार्केट कमेटियों में चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। इससे मंडियों के कार्य में पारदर्शिता और गति आएगी।
नवनियुक्त चेयरमैन मीनू शर्मा ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उस पर वह खरा उतरते हुए किसानों के हितों के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर योगेश बैरागी, तेजेन्द्र ढुल, डाॅ. पुष्पा तायल आदि मौजूद रहे।