फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरल पोर्टल नहीं चलने से रुके रहे प्रमाण पत्र

Fri, 13 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी03-शहर में एक सीएससी पर पोर्टल चलने के इंतजार में बैठे युवक-युवतियां। संवाद
विज्ञापन
जींद। प्रदेश सरकार का सरल पोर्टल पिछले 15 दिनों से अटका हुआ है। इसके कारण युवक-युवतियों के जाति, परिवार पहचान पत्र, रिहायशी जैसे प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में प्रदेश के लाखों युवक-युवतियों के लिए परेशानी बन गई है। हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए आवेदन करने का वीरवार को अंतिम दिन था, लेकिन सरल पोर्टल नहीं चलने के कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पाए।
पिछले 15 दिनों से सरल पोर्टल के ठप होने से हजारों युवा परेशान हैं। इस तकनीकी खामी के कारण सीईटी के लिए आवेदन करने वाले युवा अपने जाति और रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं, जिसके चलते वह सीईटी के लिए होने वाले आवेदन की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जब सीईटी के लिए आवेदन करते हैं तो आवेदक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहे, जिससे आवेदन ऑनलाइन नहीं हो पा रहा। युवाओं का कहना है कि सीईटी की तारीख को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पोर्टल को दुरुस्त करें, ताकि सीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें