फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार सभी फसलों पर एमएसपी कानून बनाए : टेकराम कंडेला

Thu, 15 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी01: पत्रकारों से बातचीत करते हुए सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि केंद्र सरकार सभी फसलों के लिए एमएसपी कानून बनाए और डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करे। किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएं। टेकराम कंडेला बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को शांतिपूर्ण आंदोलन करने से रोका जा रहा है। लोकतंत्र में आंदोलन करने का सबको अधिकार है। अगर किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय होता है तो सर्वखाप उनके साथ है। इस बारे में सभी को एकजुट करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसान नेताओं से बातचीत करके सभी मांगें पूरी करनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभेराम कंडेला, किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छज्जूराम कंडेला, किसान यूनियन के प्रधान बेदू कंडेला, राम किशन, फकीरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें