फोटो संख्या:67-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में शिक्षकों को प्रशिक्षण
कनीना। जनगणना 2027 के तहत कनीना में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण के अंतिम चरण का दूसरा दिन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. हरिओम भारद्वाज ने प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी।
डॉ. भारद्वाज ने प्रशिक्षण के दौरान हाउस लिस्टिंग के 32 बिंदुओं को सरल एवं स्पष्ट तरीके से समझाते हुए कहा कि स्टीक और विश्वसनीय आंकड़े जुटाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इन्हीं के आधार पर भविष्य की योजनाएं और नीतियां निर्धारित की जाती हैं।
इस दौरान सहायक चार्ज अधिकारी एवं गिरदावर राजेश कुमार, प्रशिक्षक शोएब खान, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, विनोद जांगड़ा, शशि यादव, सुमन जांगड़ा, सुनीता यादव, जनगणना विभाग से मनमोहन, देवेंद्र यादव मौजूद रहे।