फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जनगणना 2027...16 अप्रैल से घर बैठे दर्ज कर सकेंगे जानकारी

विज्ञापन
फोटो 4महेंद्रगढ़ में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिरहित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। जिले में जनगणना के प्रथम चरण के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आधिकारिक पोर्टल sl.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जनगणना से संबंधित जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1855 पर कॉल कर सकते हैं।
मनोज कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 अप्रैल से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण शिविर जिले की सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में समाप्त हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन भी फील्ड-ट्र्रेनर्स ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को बारीकियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुल 15 केंद्रों पर यह प्रशिक्षण दिया गया जिसमें नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और नांगल चौधरी तहसीलों में दो-दो बैच संचालित किए गए जबकि सभी शहरी निकायों में एक-एक बैच के माध्यम से कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित किए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों की ओर से लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय चंडीगढ़ के सहायक प्रमंडल प्रभारी सतीश कुमार और जिला समन्वयक अंकेत ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी जनगणना का मुख्य कार्यक्रम एक मई से 30 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें