जुलाना। क्षेत्र के मेहरड़ा गांव में टॉवर से सैल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कंपनी के सुपरवाइजर रणबीर सिंह ने एफआईआर में बताया कि मेहरड़ा गांव में टॉवर लगा हुआ है। टॉवर पर 24 अप्रैल को दरवाजा खुलने का अलार्म बजा था। मौके पर जाकर देखा तो टॉवर से 45 बैटरी के सैल चोरी मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद