फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले जांच जरूर करें : डीटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने बताया कि सफीदों के शहरी क्षेत्र में कुछ लोग बिना सरकारी अनुमति के अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। यह कॉलोनी खसरा नंबर 64//5मिन, 6मिन में बनाई जा रही है जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। बिना मंजूरी वाली जगह पर प्लॉट खरीदने से भविष्य में कानूनी परेशानी और आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस जगह पर किसी भी तरह की रजिस्ट्री, एग्रीमेंट या पावर ऑफ अटॉर्नी न की जाए। साथ ही बिजली कनेक्शन भी जारी नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्य पर नजर रखी जाएगी। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि प्लॉट खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें और केवल सरकार से मंजूर कॉलोनियों में ही निवेश करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें