22जेएनडी02-रूपगढ़ गांव में ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर पंपलेट बांटते हुए
जींद। उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने गांव रूपगढ़ में घर-घर जाकर लोगों को मलेरिया व डेंगू बुखार से बचाव बारे जागरूक किया। इसमें स्वास्थ्य कर्मी ने बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया बुखार मच्छर जनित बीमारी है जो मच्छरों के काटने से होती हैं। मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी है कि हमें सबसे पहले मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाना चाहिए। अगर पानी जमा है तो उसमें काला तेल डाल दें। इस अवसर पर अनीता, कृष्णा, बीरमति, सुनील, शांति, पिंकी, पूजा, रेणु, अंजलि, बबली, अजय, पवन, आनंद व राजेश भी मौजूद रहे। संवाद