उचाना। हाईवे, शहर के चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे फायदेमंद साबित हो रहे है। सभी कैमरों का कंट्रोल रूप पुलिस थाना में है। पुलिस थाना से ही जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे है उस एरिया की गतिविधियों को पुलिस थाना से ही देखा जा सकता है। आपराधिक वारदातों को सुलझाने में भी ये कैमरे पुलिस के लिए मददगार बन रहे है। दुकानदारों, राहगीरों, वाहन चालकों को इनका फायदा निरंतर हो रहा है। कोई बाइक अगर चोरी हो जाता है किसी राहगीर का सामान आवागमन में गिर जाता है तो सीसीटीवी फुटेज से उसका पता चल जाता है।
सोने का गिर गया सामान मिला
कुछ दिन पहले जींद से दुकान का सामान लेकर आ रहा था। जब दुकान पर आया तो जो सामान सोने का था जिसकी कीमत काफी ज्यादा थी वो नहीं मिला। सामान न मिलने पर उसके होश उड़ गए। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के प्रयास से पुलिस प्रशासन द्वारा लगवाए गए जो कैमरे है जिनका कंट्रोल रूप पुलिस थाना में है वहां जाकर फुटेज चैक की तो वो सामान पुराने बस स्टैंड के पास मिला। ये कैमरे लोगों के लिए हर तरह से कारगर साबित हो रहे है।
सुशील सोनी, ज्वैलर्स, दुकानदार उचाना मंडी।
बाइक छीनने वाले पकड़े गए
28 नवंबर की रात को जब मनीष उचाना कलां छोड़ कर जब वापिस ढाबे पर आ रहा था तो पुलिस थाना से पहले उसकी बाइक छीन ली गई। पुलिस द्वारा जो कैमरे लगे है उनमें फुटेज चैक की तो बाइक छीनने वालों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया। इससे छीनी गई बाइक भी बरामद हो गई।
दीनानाथ, जमींदारा होटल, उचाना।
कैमरों का हो रहा है फायदा
जो सीसीटीवी कैमरे लगे है उनका आमजन को फायदा हो रहा है। कई वारदातों को पुलिस ने इनके माध्यम से सुलझाया है। आम आदमी भी पुलिस थाना में आकर कंट्रोल रूप से फुटेज चैक कर इसका लाभ ले रहा है।
बलवान बूरा, थाना प्रभारी, उचाना।