फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब ठेके के सेल्समैन पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ढाकल गांव में शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर पैसे छीनने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कर्मगढ़ निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि 22 जुलाई को थाना सदर नरवाना में बडनपुर निवासी कर्मबीर ने शिकायत देकर बताया कि उसने ढाकल गांव में शराब का ठेका लिया हुआ है। शराब ठेके पर गुरमीत घनघस अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचा। उन्होंने आते ही सेल्जमैन विकास पर हमला कर दिया। दूसरे कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी और ठेके में तोड़फोड़ करते हुए कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवीन को काबू कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें