जींद। विश्वकर्मा कॉलोनी में एक मकान में घुसकर चोरों ने नकदी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग लुधियाना में ऑपरेशन के लिए गए हुए थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका बेटा उसकी पथरी के इलाज के लिए 10 अप्रैल को लुधियाना गए थे। 12 अप्रैल को उसका ऑपरेशन हुआ और 15 अप्रैल को उसके पड़ोसी राजेंद्र ने फोन करके बताया कि घर के ताले टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने घर आकर जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो युवक घर में घुसे हुए दिखाई दिए। चोरों ने घर से 10 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।