जींद। रविवार को जिले में 401 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली तथा 108 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। अब तक जिले के 263063 लोग पहली तथा 47496 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत ने बताया कि रविवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने दूसरी डोज लगवाई। किसी भी फ्रंट लाइन वर्कर ने कोई डोज रविवार को नहीं लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 296 लोगों ने पहली तथा चार न ेदूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 96 लोगों ने पहली तथा 85 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नौ लोगों ने पहली तथा 18 ने दूसरी डोज लगवाई। डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि सोमवार को 18 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इन 18 स्थानों पर 80 काउंटर बनाए गए हैं, जहां पर हर आयु वर्ग के लोगों को पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। नागरिक अस्पताल जींद, अर्बन पीएचसी एक व दो नंबर, पीएचसी ढाठरथ, अमरगढ़, नगूरां, सिवानामाल, निडाना, शामलो कलां, कंडेला, धमतान, अलेवा, नागरिक अस्पताल सफीदों, घोघडिय़ां, दनौदा कलां, उझाना, धनोरी तथा पीएचसी सिंसर में वैक्सीन लगाई जाएगी।