जींद। दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धमकी देने और छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 मार्च 2021 को हिसार जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद सुसराल के लोगों ने उसे खुश रखा। इसके बाद फिर उसे दहेज कम लाने की बात कहकर परेशान करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके पति, सास और दो अन्य रिश्तेदारों ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उसके एक रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जांच अधिकारी एएसआई मीना ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने धमकी देने और छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।