फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर युग में लीगल फील्ड की जानकारी जरूरी : जस्टिस राजेश

Fri, 15 Mar 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। बार एसोसिएशन नरवाना में शुक्रवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज राजेश भारद्वाज पहुंचे और बार का निरीक्षण किया। बार एसोसिएशन नरवाना के प्रधान बलजीत मलिक एवं सचिव सुमित श्योकंद ने उनका स्वागत किया। वकीलों से जस्टिस राजेश ने कहा कि लीगल फील्ड में बहुत ज्यादा अवसर है। युवाओं को धैर्य एवं सूझबूझ से कार्य करना चाहिए। साइबर युग के कारण मोबाइल पर आसानी से सारी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। हमें लीगल फील्ड की पूरी जानकारी होनी चाहिए। बार एसोसिएशन के सचिव सुमित श्योकंद ने कहा कि बार में युवा वकीलों के आने से संख्या ज्यादा हो गई है, लेकिन 2006 के बाद कोई नया चैंबर नहीं बनने से चैंबरों की कमी है। वकीलों के बैठने की जगह नहीं मिल रही। जस्टिस राजेश ने इसे लेकर उन्हें आश्वासन दिया। इस अवसर पर रणधीर सिंह नैन, तीर्थ मोर, सुशील शर्मा, अजय मोर, अनिल नैन, रोहताश नैन, प्रवीण चौधरी, हर्ष मोर, वेदप्रकाश मोर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें