फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज प्रताड़ना, छेडछाड़ व दुष्कर्म की कोशिश पर पांच ससुरालीजनों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को दहेज की मांग लेकर प्रताड़ित करने और दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जुलाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 नवंबर 2021 को जुलाना के अजय के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सुसराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान ससुरालीजनों ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की गई। जुलाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति अजय, ससुर रणबीर, देवर सन्नी, मनीश तथा सास कांता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें