फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिंधवी खेड़ा गांव में पावर हाउस की दीवार के साथ कूड़ा कर्कट डालने पर किसान व हैचरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिंधवी खेड़ा गांव में पावर हाउस की दीवार के साथ हैचरी का कूड़ा-कर्कट डालने पर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बिजली निगम एसडीओ की शिकायत पर खेत व हैचरी मालिक के खिलाफ संक्रमण फैलाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से एक कूड़ा-कर्कट डंप कर रहे ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ ने बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सिंधवी खेड़ा पावर हाउस दीवार के साथ गांव खरकरामजी निवासी जयभगवान का खेत लगाता है। पिछले डेढ़ माह से जयभगवान तथा हैचरी मालिक अमन पावर हाउस की दीवार के साथ हैचरी का कूड़ा-कर्कट डाल रहे हैं। जिससे उठने वाली दुर्गंध के कारण कर्मियों का पावर हाऊस में काम करना मुश्किल होता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कर्मियों ने दोनों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी। शिकायत मिलने के साथ सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। उसी दौरान वहां पर हैचरी का ट्रैक्टर कूड़ा डालने वहां पहुंच गया। जब दस्तावेज मांगे गए तो चालक उन्हें दिखाने में नाकाम रहा। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। सदर थाना पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर खेत मालिक जयभगवान, हैचरी मालिक अमन के खिलाफ संक्रमण फैलाने, माहौल खराब करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें