फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जींद में हैंडिकैप्ड सर्टिफिकेट बनवाने का मामला, 44 हजार की रिश्वत लेते CMO कार्यालय का ड्राइवर काबू

Fri, 12 Jun 2026 01:12 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

एसीबी को शिकायत दी थी कि हैंडिकैप्ड सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उससे 44 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास स्थित वीटा बूथ के नजदीक आरोपी को रिश्वत की राशि दी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में नागरिक अस्पताल में हैंडिकैप्ड (दिव्यांग) सर्टिफिकेट बनवाने की आड़ में रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) सिरसा की टीम ने सीएमओ कार्यालय के ड्राइवर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि हैंडिकैप्ड सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उससे 44 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास स्थित वीटा बूथ के नजदीक आरोपी को रिश्वत की राशि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


राशि लेते ही शिकायतकर्ता ने टीम को संकेत दिया, जिसके बाद एसीबी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जगदीश को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रिश्वत के 44 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। एसीबी मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें