जींद। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिल्ल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में जामनी गांव निवासी किरण ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2015 में सोनीपत के भैंसवाल खुर्द गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय से ही उसके पति संदीप, देवर अतर सिंह, सास सोना देवी व ननद ने उसके साथ दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पिल्लूखेड़ा थाना की जांच अधिकारी एएसआई उषा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।