सफीदों। नहर पुल पर एंबुलेंस चालक पर हमले के मामले में सफीदों पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक व उसके साथियों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में एंबुलेंस चालक रमेश कुमार निवासी दालमवाला ने कहा कि वह सीएचसी कालवा की एंबुलेंस पर कार्यरत है। 12 अप्रैल को वह रात की ड्यूटी पर था। वह गांव छाप्पर से गर्भवती महिला व आशा वर्कर को एंबुलेंस में लेकर सफीदों आ रहा था। जब वह नहर पुल पर चढ़ा तो वहां पर एक नहर पुल पर एक गाड़ी चालक ने गलत दिशा से आकर उसका रास्ता रोक लिया। जब वह एंबुलेंस से उतरकर ट्रक चालक के पास पहुंचा तो ट्रक चालक ट्रक से नीचे उतरकर उसके पीछे भागा। ट्रक चालक व उसके साथियों ने पीछे से आकर उसके सिर में तलवार मार दी। इस हमले में वह घायल हो गया। वह मरीज को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। उसने मरीज को वहां पर छोड़कर उसने अपना इलाज करवाया।