फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की एनओसी न देने, रुपये हड़पने व चेक बुक चोरी करने के आरोप में छह पर केस

Thu, 08 Aug 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। कार की एनओसी नहीं देने, रुपये हड़पने के अलावा चेक बुक चोरी कर धोखाधड़ी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने 6 लोगों को नामजद कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सच्चा खेड़ा गांव निवासी बलवान ने बताया कि वह चौधरी मोटर गैरेज में गाड़ी क्रय-विक्रय का काम करता था। जुलाई 2020 में कुंभा खेड़ा निवासी सिकंदर व जगजीत चीमा कार डीलर से एक गाड़ी बिकवाई थी। जिसके सिकंदर व जगजीत चीमा को 265000 रुपये दे दिए थे। दोनों का उनके कार्यालय में आना-जाना था। इस दौरान विश्वास का फायदा उठाकर उसकी चेकबुक चोरी कर ली। उसके बाद सिकंदर ने बताया कि मेरे निजी दोस्तों व उनके परिवार के खिलाफ एक अवैध कालोनी काटने की शिकायत की हुई है अगर शिकायत वापस लेकर समझौता करते हो तो बहुत फायदे में रहोगे, अन्यथा मुकदमे दर्ज करवा दिए जाएंगे। इसके बाद सिकंदर व जगजीत चीमा ने राजबीर व दिलबाग, रामपाल व उनके चचेरे भाई जयपाल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी चेकबुक का गलत प्रयोग किया और उसके बाद उस पर ही आरोपियों ने अलग-अलग शहरों में चेकबुक के झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए। शिकायत में बताया कि गाड़ी की आरसी राजबीर के नाम करवा दी। इस मामले में शुरुआत से ही पेमेंट को रुकवाने के बाद से काफी बार पुलिस को वह खुद शिकायत दे चुका है। शहर थाना पुलिस ने बलवान की शिकायत पर सिकंदर, जगजीत चीमा कार डीलर, राजबीर, दिलबाग, रामपाल व जयपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें