फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलगत राजनीति, जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर काम कर रहे सीएम : असीम गोयल

Thu, 08 Aug 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दलगत राजनीति, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सबके लिए काम कर रहे हैं। गोयल तीज महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
गोयल ने कहा कि वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य भ्रूण में बेटियों को मारने से रोकना था। इस अभियान के फलस्वरूप आज हरियाणा में लिंगानुपात सुधरा है। आज इसी अभियान के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ- 2 अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने एक मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं व बेटियों की मांग पर कनीना में रुकेंगी बसें, नहीं होगी परेशानी
कनीना में महिलाओं और बेटियों ने मांग की है कि कनीना में बस नहीं रुकती है, इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी। अब से कनीना में बसें रुकेंगी, ताकि महिलाओं और बेटियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि 10 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। पिछली सरकारों ने तो महिलाओं के उत्थान व बेटियों की शिक्षा के बारे में कभी सोचा ही नहीं। हरियाणा सरकार ने हर 20 किमी की परिधि में एक महिला महाविद्यालय खोला है। सरकारी अस्पतालों में प्रसूति सेवा में सुधार हुआ है, जिन अस्पतालों में 250 डिलिवरी होती थी, अब वहां 1500 डिलिवरी हो रही हैं। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, सुरेंद्र पूनिया, कान्फेड चेयरमैन कर्मवीर सैनी, सहकारिता बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा, नगरपरिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक जयबीर देशवाल, जिला प्रभारी मदन गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू मोर, सुरेश कौशिक, रामफल शर्मा समेत जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें