फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में चार पर केस दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डेढ़राज मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला निवासी हरप्रीत की पत्नी सोनम ने 20 मार्च को डेढ़राज मोहल्ले में मकान किराये पर लिया था। वह मकान में अकेले रह रही थी। सोनम का शव 31 मार्च को कमरे के गेट से फंदे से लटकता मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतार सामान्य अस्पताल में पहुंचाया था। मृतका की मां लखनऊ यूपी निवासी नीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनम की शादी पटियाला निवासी हरप्रीत के साथ लगभग चार साल पहले हुई थी। सोनम को एक बच्चा भी है जिसकी आयु अब दो वर्ष है। अक्तूबर 2022 में ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनम के साथ मारपीट की थी और उसे घर से निकाल दिया और बच्चे को अपने पास रख लिया। इसके बाद से सोनम जींद में किराये पर रहने लगी। इसके बाद भी ससुरालियों ने सोनम का उत्पीड़न जारी रखा। उसे फोन पर धमकी दी जाती थी। इसके चलते उसकी बेटी ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। शहर थाना पुलिस ने नीता की शिकायत पर मृतका के पति हरप्रीत, देवर प्रगट सिंह, ससुर जोगा सिंह, सास अनिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें