फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराली जलाने पर पांच किसानों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 10 Nov 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी35-बड़ौदी गांव के खेतों में जलाए गए धान के अवशेष। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में पराली जलाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को पराली जलाने के तीन मामले आए तो रविवार को दो मामले आए हैं। कृषि विभाग ने इन किसानों पर केस दर्ज करके जुर्माना लगाया है। साथ ही, रेड एंट्री भी दर्ज की है।
विज्ञापन

केस 1
कृषि अधिकारी ऋषिपाल ने पुलिस एफआईआर में बताया कि छह नवंबर को बड़ौदी गांव के खेतों में पराली जलाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर विभाग की टीम पहुंची तो देखा कि रामफल के खेतों में पराली जलाई जा रही थी। इस पर विभाग ने किसान के खिलाफ पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस 2
वहीं दूसरे मामले में विभाग कर्मचारी अमित ने पुलिस एफआईआर में बताया कि हंसडेहर के खेतों में पराली जलाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने जांच करने पर आठ कनाल में धान के अवशेष जले हुए पाए गए। टीम ने किसान शमशेर पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। जांच अधिकारी रायसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें