फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार सवार युवक ने स्कूल गेट से किशोरी का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का गांव स्थित सरकारी स्कूल के गेट के बाहर से कार सवार युवक ने अपहरण कर लिया। सदर थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर ठाठरथ गांव निवासी साहिल को नामजद कर अन्य के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से तैयार होकर गई थी। जैसे ही वह स्कूल के गेट पर पहुंची तो उसी समय एक कार आकर रुकी। उसमें से एक युवक नीचे उतरा और उसने उसकी बेटी को पकड़ लिया। फिर वह बेटी को जबरदस्ती कार में डालकर ले गया। गाड़ी में पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपहरणकर्ताओं में एक युवक को वह जानती है जो गांव ढाठरथ निवासी साहिल है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने साहिल को नामजद कर उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें