29जेएनडी18: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
जींद। उचाना तहसील के सामने कार चालक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया। कार का पहिया सिर के ऊपर से गुजरने से व्यक्ति की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मोहनगढ़ छापड़ा निवासी रणधीर ने बताया कि वह फोटोग्राफी करता है। वह कई दिन से चाचा वजीर सिंह और सत्यवान के साथ उचाना मंडी में रह रहे हैं। मोहनगढ़ में उनका पुस्तैनी मकान है। रविवार रात साढ़े 11 बजे उनके चाचा वजीर सिंह स्कूटी पर सवार होकर मोहनगढ़ गांव से उचाना की तरफ आ रहे थे। वह भी उनके पीछे-पीछे दूसरी बाइक पर चल रहा था। उचाना तहसील के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रही कार ने उनके चाचा वजीर सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दी। गाड़ी का टायर चाचा के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। वह चाचा को लेकर उचाना सीएचसी गया तो वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। उचाना थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
29जेएनडी18: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद