फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चावल ब्रोकर से लूटी गई कार जींद से बरामद

Thu, 28 Mar 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के रतिया रोड पर चावल ब्रोकर से कार व नकदी लूट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने लूटी हुई कार को जींद के सिविल थाना एरिया के पार्क से बरामद किया है, जिसे शहर थाना में लाया गया। पुलिस द्वारा बरामद की गई कार से आगे व पीछे की नंबर प्लेट गाड़ी की डिग्गी में मिली तथा शीशे में भी हल्का क्रेक है। पुलिस प्रशासन ने टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगहों पर छापे मारे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें