फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर आग लगने से कार जली

विज्ञापन
29जेएनडी27-जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे के पर धूं-धूं जल रही कार। संवाद - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
जींद। जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर तेली खेड़ा गांव के पास खड़ी कार में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना के समय कार में कोई नहीं था। कार मोहम्मद खेड़ा गांव के रास्ते पर खड़ी थी। आग लगी देखकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। जब तक आग बुझाई गई तक तक वह जल चुकी थी। पुलिस जांच में पता चला कि कार मोहम्मद खेड़ा के युवक की थी। उसने उसे सितंबर 2024 में फाइनेंस पर खरीदी थी। शक जताया जा रहा है कि कार को आग लगाई गई है।
वर्जन
उन्हें तेली खेड़ा गांव के पास कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जांच में कार मोहम्मद खेड़ा गांव के युवक की निकली। उसने कार को फाइनेंस पर सितंबर 2024 में खरीदी थी। उसकी राशि भी ज्यादा बकाया थी। जहां घटना हुई है वह जमीन पोपड़ा गांव की है जो असंध में आता है इसलिए असंध पुलिस को सूचना देकर यह मामला उन्हें सौंप दिया है। -आत्मा राम, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें