फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हांसी रोड पर बंद रजवाहे में गिरी कार, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
05जेएनडी43: खाली रजवाहे में गिरी कार। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
जींद। हांसी रोड वीटा प्लांट के निकट रजवाहे में एक कार बुधवार सुबह गिरी हुई मिली। घटना का जैसे ही आसपास लोगों को पता चला तो वो मौके पर पहुंचे। कार में कोई भी नहीं था। गाड़ी पर नंबर उत्तराखंड का है। आशंका जताई जा रही है कि रात को अंधेरे में चालक को रास्ता दिखाई नहीं दिया होगा और कार खाली रजवाहे में जाकर गिर गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस पर आसपास पूछताछ की गई तो कार सवारों का कोई सुराग नहीं लगा। धीरे-धीरे मौके पर भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने बताया कि रजवाहा काफी समय से बंद है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें