फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग के कारण उठ रहे धुएं की वजह से कार और बस में टक्कर, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
घायल को कार से निकालते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
झाड़ियोें में लगी आग के कारण उठने वाले धुएं की वजह से जींद-पानीपत मार्ग पर रजाना कलां गांव के पास कार और परिवहन समिति की बस की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार पानीपत की एकता विहार कॉलोनी निवासी पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर ढाई बजे कार सवार पानीपत की एकता विहार कॉलोनी निवासी पवन कुमार अपनी कार में सवार होकर जींद से पानीपत जा रहा था। जब वह रजाना कलां गांव के पास पहुंचा तो यहां सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग के कारण धुआं उठा रहा था। दूसरी तरफ पानीपत से परिवहन समिति की बस आ रही थी। धुएं में सड़क पर दोनोें तरफ के वाहन चालकों को कुछ दिखाई नहीं दिया, जिसकी वजह से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिप्सी में डालकर शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि घायल को होश आने पर उसके बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
नहीं किया एंबुलेंस का इंतजार
हादसा होते ही यहां पर पुलिस पहुंची गई। एंबुलेंस का इंतजार किए ही पुलिस उसे गाड़ी में डालकर नागरिक अस्पताल लेकर गई। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक रहा जाम
वहीं हादसे और धुएं के कारण सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। धुएं के कारण वाहनों में बैठे लोगों का भी दम घुटने लगा था। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

की जा रही है जांच
अभी मामले की जांच की जा रही है। आग सड़क किनारे लगी हुई थी। ऐसे में पता किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सत्यवान, कार्यवाहक थाना प्रभारी, पिल्लूखेड़ा

घायल को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें