फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना सिविल अस्पताल की क्षमता होगी दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। जिले के नरवाना स्थित सिविल अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसके अपग्रेडेशन को मंजूरी दे दी है। परियोजना पर 106.0171 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों की ओर कम जाना पड़ेगा। चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि अस्पताल की क्षमता बढ़ने से नरवाना शहर के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। अस्पताल में बिस्तरों की संख्या दोगुनी करने के साथ चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और आपातकालीन सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा। इससे क्षेत्र के मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे शहरों या निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत कम पड़ेगी। साथ ही जींद जिला मुख्यालय के अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी घटेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें