30जेएनडी28-जींद-रोहतक रोड पर सोनिया स्कूल के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद
जुलाना। जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर सोनिया स्कूल के पास कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
बड़छप्पर गांव निवासी 80 वर्षीय ईश्वर बाइक पर सवार होकर जींद से जुलाना आ रहे थे। जब वह सोनिया स्कूल के पास सड़कर पार करने लगा तो रोहतक की तरफ से आ रहे कैंटर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।