फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीईटी के लिए पुलिस सुरक्षा में रवाना हुए अभ्यर्थी

Sat, 21 Oct 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी26-परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए बस में सवार होती अभ्यार्थियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सीईटी ग्रुप डी (सामान्य प्रवेश परीक्षा ) 21 और 22 अक्तूबर को होगी। परीक्षा केंद्र तक अभ्यर्थियों को पहुंचने में परेशानी न हो, इसको लेकर प्रशासन से लेकर रोडवेज के अधिकारी तक सक्रिय हैं। बहुत से अभ्यर्थी शुक्रवार को ही संबंधित जिलों के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को दोपहर बाद कई रूटों पर विशेष बसेें भेजनी पड़ीं।
सबसे अधिक अभ्यर्थी कैथल, चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र रूट पर जाने वाले थे। इन रूटों पर अभ्यर्थियों को पुलिस सुरक्षा के बीच बसों से रवाना किया गया। चंडीगढ़ रूट की बसों में तो 100 से भी ज्यादा अभ्यर्थी भरे गए थे। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों को हुई। अभ्यर्थी बसों की खिड़की पर लटके हुए नजर आए। रोडवेज प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। डिपो में 21 अक्तूबर के लिए 60 चालक-परिचालकों को पहले ही रिजर्व रखा हुआ था ताकि जरूरत पड़ने पर अभ्यार्थियों के लिए सेवा मुहैया करवाई जा सके। शुक्रवार को महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने बस अड्डे का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। कर्मचारियों की बस स्टैंड परिसर में विशेष ड्यूटी लगाई गई है जो परीक्षार्थियों को बसों में बैठाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा सुबह दस बजे से पौने 12 बजे तक और फिर दोपहर तीन बजे से शाम पौने पांच बजे तक परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

बसों की समयसारिणी निधारित
परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सुबह वाली शिफ्ट के लिए सुबह चार बजे व दोपहर वाली शिफ्ट के लिए सुबह आठ बजे से विशेष बसें चलाई जाएंगी। 21 अक्तूबर को जींद से चंडीगढ़ व पंचकूला के लिए सुबह चार बजे, अंबाला के लिए सुबह चार बजे, कुरुक्षेत्र के लिए सुबह पांच बजे, कैथल, करनाल व हिसार के लिए साढ़े पांच बजे बस चलाई जाएगी। रोडवेज बसें वर्कशाप में खड़ी की गई थी। निजी स्कूलों की बसों को पुराने बस अड्डे पर खड़ा किया गया था ताकि जब भी जरूरत पड़े तो तुरंत बस अड्डे पर मुहैया हो सके। सभी रूटों पर बसें नेशनल हाईवे से ही गुरजेंगी। किसी भी रूट पर जाने के लिए बसों को शहर से नहीं गुजारा जाएगा। बसों के आवागमन के लिए कोई स्पेशल रूट नहीं बनाया गया है।

बॉक्स

आज 56056 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

शनिवार को पहले दिन 56056 और 22 अक्तूबर को 56505 अभ्यर्थी सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) परीक्षा देने पहुंचेंगे। इनमें अंबाला में युवक 4025, युवतियां 4004, चंडीगढ़ में युवक 4025, युवतियां
4004, हिसार में 1338 युवक, 1212 युवतियां, कैथल में 11040 युवक और 11239 युवतियां, करनाल में 4025 युवक और
4005 युवतियां, कुरुक्षेत्र में 3085 युवक और 3100 युवतियां, पंचकूला
में 477 युवक और 471 युवतियां परीक्षा देंगी।

बॉक्स

23 अक्तूबर तक दिन-रात ड्यूटी करेंगे रोडवेजकर्मी

रोडवेज कर्मचारी 20 अक्तूबर रात से 23 तक डयूटी पर तैनात रहेंगे। चालक-परिचालकों के अलावा दिन-रात कर्मचारी बस अड्डा तथा बसों में अभ्यर्थियों को बैठाकर रवाना करेंगे। डिपो प्रबंधन ने कर्मचारियों की डयूटी पहले ही रद्द करने के आदेश जारी कर दिए थे। इन तीनों दिन रोडवेज कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी करनी होंगी। अभ्यार्थियों की सबसे ज्यादा भीड़ हिसार, पंचकूला, कैथल, चंडीगढ़, करनाल और कुरुक्षेत्र रूट पर रहेगी।
विज्ञापन


वर्जन

सीईटी के लिए अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। 21 अक्तूबर को 608 बसों की व्यवस्था की हुई है। किसी भी रूट पर अभ्यार्थियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें