फोटो 08जेएनडी05-शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए प्रचारक महात्मा विजय शर्मा। संवाद
जींद। संत निरंकारी भवन में शनिवार को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के आशीर्वाद से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 56 पुरुषों और तीन महिलाओं सहित कुल 59 लोगों ने रक्तदान किया।
संत निरंकारी मंडल के प्रचारक महात्मा विजय शर्मा ने बताया कि निरंकारी मिशन की ओर से प्रतिवर्ष बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जींद में शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह के संदेश ‘रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं’ से प्रेरणा लेकर मिशन ने रक्तदान को मानव सेवा का अभिन्न अंग बनाया है।
नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में स्वच्छता और जलपान की समुचित व्यवस्था भी रही। शर्मा ने बताया कि देशभर में मिशन की रक्तदान परंपरा चार दशक से जारी है और अब तक 9,174 शिविरों में करीब 15 लाख 230 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। संवाद