जुलाना। युवक को फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रामकली गांव निवासी अनिल ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात युवक ने उसे फोन कर गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी दी है। जुलाना थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद