फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांडुलिपि संरक्षण पर संगोष्ठी में विरासत बचाने का आह्वान

विज्ञापन
21जेएनडी07: पांडुलिपि संरक्षण पर संगोष्ठी में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सेन भगत राजकीय महाविद्यालय में ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत पांडुलिपि संरक्षण विषय पर मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और उनके डिजिटलीकरण के प्रति जागरूक करना था। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने पांडुलिपियों को ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राचीन दस्तावेजों को डिजिटल स्वरूप देने के अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी सुनील जटैण, उपप्राचार्य रणधीर खटकड़, डॉ. मंजीत, डॉ. विजय वीर, रामकुमार और मनोज चहल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें