फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश लेस ट्रेनिंग में पहुंचे जिप चेयरपर्सन के पति अव्यवस्थाओं पर बिफरे

विज्ञापन
अधिकारियों के समक्ष रोष जताते विनोद सिंगला। - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना कैसलेस के प्रशिक्षण के दौरान डीआडीए हाल में व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा हो गया। हालांकि प्रशिक्षण शिविर पंचायत प्रतिनिधियों के लिए था, लेकिन जिला परिषद की चेयरपर्सन पद्मा सिंगला के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सिंगला को यहां की व्यवस्थाएं रास नहीं आई। इस पर वे बिफर गए और यहां मौजूद एक अधिकारी को व्यवस्था सही नहीं होने के कारण फटकार लगाई। बाद में डीडीपीओ शंकर लाल गोयल ने मान मनौव्वल के बाद सिंगला के समर्थक जिला पार्षद ट्रेनिंग में शामिल हुए। इतना ही नहीं विनोद सिंगला ने मौके पर मुख्यमंत्री ऑफिस में फोन पर बात की और मिलने का समय तक मांग लिया। कैशलेस व्यवस्था को लागू करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वीरवार को डीआरडीए हाल में जिला पार्षदों व पंचायत समितियों के प्रधान व उप प्रधानों को बुलाया गया था। दोपहर करीब 12 बजे जिला परिषद की चेयरपर्सन पद्मा सिंगला के पति विनोद सिंगला करीब 10 पार्षदों के साथ मीटिंग में पहुंचे। सिंगला यहां आते ही व्यवस्था देखकर भड़क गए। उन्होंने आयोजकों को खरी-खोटी सुनाते हुए कैश लेस प्रशिक्षण शिविर का बहिष्कार करने की घोषणा कर डाली। इसके साथ ही वे अपने समर्थक पार्षदों के साथ चेयरपर्सन के कक्ष में चले गए। इसके बाद जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल ने पार्षदों का मान मनौव्वल किया और उन्हें प्रशिक्षण शिविर में ले जाए। दोबारा मीटिंग में आते ही सिंगला ने यहां मौजूद एक अधिकारी पर फिर से भड़ास निकाली। इसके बाद जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल ने खुद को जिम्मेदार मानते हुए जनप्रतिनिधियों से माफी मांगी।
विज्ञापन


आधे प्रतिनिधि ही पहुंचे
कैशलेस के लिए आयोजित ट्रेनिंग में 26 जिला पार्षदों और 14 पंचायत समितियों के प्रधान और उप प्रधानों को पहुंचना था, लेकिन 40 में से महज 21 लोग ही प्रशिक्षण लेने पहुंचे। इनमें 18 जिप सदस्य व तीन पंचायत समिति प्रतिनिधि ही पहुंच पाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें