फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में पांच हजार एकड़ बढ़ा नरमा फसल का रकबा

Thu, 19 Jun 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिछले चार-पांच सालों से नरमा की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बन रही है।
विज्ञापन

बीमारियों के कारण नरमा फसल को काफी नुकसान हो रहा था। इससे फसल पर आया खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार किसानों का नरमा फसल की तरफ रुझान बढ़ गया है। कपास की खेती का रकबा इस बार जिले में बढ़ गया है।
जिले में नरमा फसल की बुआई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तक जिले में 30 हजार एकड़ के लगभग नरमा फसल की बुआई हो चुकी है जबकि पिछले साल 25 हजार एकड़ में नरमा की बिजाई हुई थी। कपास के बढ़े रकबे का सीधा असर धान के क्षेत्र पर पड़ेगा। धान की रोपाई का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 3.95 लाख एकड़ में धान की फसल लगाने का अनुमान है। जिला के उचाना, जुलाना और नरवाना क्षेत्र में ही नरमा फसल उगाई जाती है।
इन क्षेत्रों में पानी की कमी है इसलिए नरमा फसल बिजी जाती है जबकि जींद, अलेवा, पिल्लूखेड़ा और सफीदों क्षेत्र में ज्यादात्तर धान की फसल की पैदावार ली जाती है। इस साल धान के रकबे में भी काफी कमी आएगी। हालांकि अभी धान की रोपाई का सीजन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें